बुनियाद

From Indian Libertarians Wiki
Revision as of 00:28, 18 April 2021 by Freedom Liberates (talk | contribs) (Created page with "1. आप अपने शरीर के मालिक हैं। (सिर्फ आप और एकमात्र आप ही हैं| अगर कोई औ...")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

1. आप अपने शरीर के मालिक हैं।

(सिर्फ आप और एकमात्र आप ही हैं| अगर कोई और आपके शरीर का आपसे बेहतर नियंत्रक होने का दावा करता है, तो आप स्वतंत्र नहीं गुलाम माने जाएंगे|)


2. आपका शारीरिक श्रम आपका अपना है|

(श्रम बस अपने खुद के शरीर का प्रयोग है| अगर आपका श्रम किसी दूसरा व्यक्ति का हुआ, तो आपका शरीर भी किसी दूसरे व्यक्ति का माना जाएगा| #1. से स्पष्ट है|)


3. आपकी संपत्ति अपनी खुद की है|

(संपत्ति बस खुद के श्रम की उत्पत्ति है| किसी की संपत्ति उससे छीनना, उसके श्रम को उससे छीनना ही होगा| #2. से स्पष्ट है|)


4.

एकमात्र मालिक होने के कारण- कब, क्यों, कहाँ और किस प्रकार अपने शरीर, श्रम और संपत्ति का प्रयोग करना है, इसका निर्णय आपका स्वयं का ही है|

(मालिक का अधिकार| अगर कोई और आपका निर्णय पलट सकेगा, तो मालिक आप नहीं हुए|)


5.

मालिक के रूप में आप अपने श्रम और संपत्ति का और लोगों से आदान प्रदान कर सकते हैं अपनी और उनकी दोनों की मर्जी से|

(#4. का ही दूसरा नज़रिया है|)